Wine Shop: नए वर्ष और क्रिसमस पर इतने बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, जाने टाइमिंग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Wine Shop: जाम छलकाने वालों के लिए खुशबरी है. नए वर्ष और क्रिसमस पर्व पर शराब के शौकीनों की खुशियों में शराब की दुकानें चार-चांद लगाएंगी. पहली बार उत्तर प्रदेश में नव वर्ष की पूर्व संध्या यानि 31 दिसंबर को 10 बजे की जगह रात के 11 बजे तक शराब की बिक्री होगी. देशी-विदेशी और बीयर की सभी दुकानें रात 11 बजे तक खुली रहेंगी. इसके साथ ही क्रिसमस के मौके पर भी 24 दिसंबर की रात को 11 बजे तक शौकीन शराब खरीद सकेंगे.

आबकारी आयुक्त ने जारी किया आदेश
इस संबंध में आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. ने आदेश जारी कर दिया है. जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में जारी आदेश के मिलने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि जिले की सभी शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों को निर्देश जारी कर दिए हैं.

रात भर सक्रिय रहेंगी विभाग की टीमें
राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार नव वर्ष का जश्न देर रात तक मनाने के लिए शराब की बिक्री की अवधि बढ़ाई गई है। इसके लिए विभाग की टीमें रात भर सक्रिय रहेंगी और पल-पल निगरानी भी करेंगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This