YashoBhoomi: पीएम मोदी कल देश को समर्पित करेंगे ‘यशोभूमि’, ‘भारत मंडपम’ से भी शानदार है नया कन्‍वेशन सेंटर

Must Read

YashoBhoomi Convention Centre: दिल्ली के प्रगति मैदान में बने ‘भारत मंडपम’ के बाद राजधानी में अब एक और इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) का निर्माण किया जा रहा है जिसे ‘यशोभूमि’ नाम दिया गया है. कहा जा रहा है कि कल यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारका में नए बने ‘यशोभूमि’ कन्वेंशन सेंटर का उद्धघाटन करेंगे. बता दें कि कल 17 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन भी है.

विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है यशोभूमि

इस कन्वेंशन सेंटर को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है. यशोभूमि’ का निर्माण कुल 8.9 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जा रहा है, इसमें 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है. यशोभूमि में एक मेन ऑडिटोरियम के साथ-साथ ग्रैंड बॉलरूम सहित 15 कन्वेंशन हॉल और 13 मीटिंग हॉल शामिल हैं.

11000 प्रतिनिधियों के बैठने की है व्यवस्था

इसकी क्षमता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इसमें कुल 11000 प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था है. यहां एक नई तरह की डिजाइन भी लोगों को देखने को मिलेगी क्योंकि इसकी छत में कॉपर का इस्तेमाल किया गया है. कन्वेंशन सेंटर में देश का सबसे बड़ा एलईडी मीडिया फेस भी है. मुख्य सभागार कन्वेंशन सेंटर का पूर्ण हॉल है और यह लगभग 6,000 मेहमानों की बैठने की क्षमता से सुसज्जित है. ऑडिटोरियम में सबसे लेटेस्ट ऑटोमेटिक बैठने के सिस्टम में से एक है जो फर्श को एक सपाट फर्श या अलग-अलग बैठने की व्यवस्था के लिए ऑडिटोरियम शैली में बैठने की अनुमति देती है.

‘यशोभूमि’ में अत्याधुनिक विशेषताएं और अद्वितीय सुविधाएं

पीएम मोदी द्वारका सेक्टर-21 से ‘यशोभूमि’ के पास द्वारका सेक्टर-25 में एक नए मेट्रो स्टेशन तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे. यशोभूमि विश्व स्तर पर शीर्ष सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्रों में से एक होगा. यशोभूमि का लेकर पीएम मोदी ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘द्वारका में जल्द ही उद्घाटन होने वाली ‘यशोभूमि’ में अत्याधुनिक विशेषताएं और अद्वितीय सुविधाएं हैं. यह शीर्ष सम्मेलनों और प्रदर्शनी केंद्र में से एक के रूप में विश्व स्तर पर खड़ा होगा.’

मेट्रो ट्रेनों को भी बढ़ेगी रफ्तार

द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के साथ यशोभूमि दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ जाएगा. वहीं दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की गति को भी 90 से बढ़ाकर 120 किमी/घंटा करेगी जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा. नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक की कुल यात्रा में लगभग 21 मिनट लगेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This