Pakistan: पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ चीन के दौरे पर, बैठक को किया संबोधित

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: इस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन के दौरे पर हैं. पीएम शरीफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य नेताओं से मुलाकात के लिए बीजिंग पहुंच चुके हैं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के चीन के दौरा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच के संबंध को बेहतर बनाना, पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबारना और निवेश की संभावनाओं पर बातचीत करना है. मालूम हो कि प्रधानमंत्री शरीफ 4 जून से ही चीन की पांच दिवसीय दौरे पर हैं. बुधवार को उन्होंने हाई-टेक सिटी शेनजेन का दौरा किया और निवेशकों की बैठकों को संबोधित किया.

प्रीमियर ली कियांग और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम
पीएम शहबाज शरीफ इस दौरान चीन के प्रीमियर ली कियांग और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. वह यहां पाकिस्तान-चीन मैत्री और व्यापार कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री शरीफ चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर पर काम करने वाले चीनी कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है.

चीनी कर्मियों को आतंकी हमलों से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया
हाई-टेक सिटी शेनझेन में निवेशकों की बैठक को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने चीनी कर्मियों को आतंकी हमलों से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया. दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद 72 वर्षीय शहबाज शरीफ अपनी पहली चीन यात्रा पर हैं. पाकिस्तान-चीन बिजनेस फोरम में शरीफ ने चीनी निवेशकों को पूरी सुविधा देने और पाकिस्तान में चीनी व्यक्तियों, परियोजनों और निवेशकों की सुरक्षा का भी आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पाकिस्तान में चीनी श्रमिकों की रक्षा के लिए कई सुरक्षा उपाए किए.

पाकिस्तानी पीएम ने कहा…
पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि मैं चीनी श्रमिकों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. मैं उन्हें आश्वासन और गारंटी देता हूं कि हम उन्हें अपने बच्चों से ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेंगे. मार्च में पाकिस्तान के बेशम में हुए आतंकी हमलों में पांच चीनी कर्मी और उनके पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई थी. इस घटना का जिक्र करते हुए शरीफ ने कहा कि ऐसी नौबत फिर कभी नहीं आएगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This