भारत दौरा कर सकते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, जल्द होगा तारीखों का ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russian President Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करने वाले हैं. यह जानकारी क्रेमलिन के प्रेस सचिव, दिमित्री पेसकोव ने दी है. उन्होंने बताया कि इस दौरे की तारीखों पर काम किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इन तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.

राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. रूस और भारत के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है, जिनमें रक्षा, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग शामिल हैं.

इसके साथ ही जारी रूस और यूक्रेन जंग की शांति पर भी चर्चा हो सकती है. इस दौरे से भारत-रूस संबंधों को नया आयाम मिल सकता है और दोनों देशों के बीच दोस्ती और साझेदारी को एक नई दिशा मिल सकती है.

Latest News

Bank Holiday Today: आज 30 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 30 October 2026: अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना...

More Articles Like This

Exit mobile version