Weather Update: एमपी-छत्तीसगढ़ में नहीं थमेगी मानसून की रफ्तार, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Must Read

MP Chhattisgarh Weather Update: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. बारिश के चलते लोगों को आने-जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने आज गुरुवार को दो मध्य प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी के साथ लोगों से घरों में रहने की अपील की है. वहीं छत्तीसगढ़ के भी कई इलाकों में मौसम विभाग ने छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज दोनों ही राज्यों में ऐसा ही बना रहेगा.

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
यदि बात करें मध्य प्रदेश के मौसम की तो मौसम विभाग ने नर्मदापुरम संभाग के साथ-साथ बुरहानपुर और खंडवा जिलों के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, झाबुआ, रतलाम, भोपाल, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, भिंड, मुरैना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, पन्ना, दमोह, डिंडौरी, जिलों में भारी से मध्यम बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

जानिए छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
वहीं अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ के मौसम की, तो छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने गुरुवार को बीजापुर और नारायणपुर जिले में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं राजनांदगांव, धमतरी, बालोद जिले समेत बस्तर संभाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ेंः Astro Tips For Sawan: यहां सावन में झूला झूलने से पूरी होती है मनोकामना, जानिए महत्व

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This