भारत के NSA की US के राजदूत ने की तारीफ, कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय खजाना हैं डोभाल’

NSA Ajit Doval: मंगलवार को सीआईआई के नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्‍होंने भारत के एनएसए अजीत डोभाल (Ajit Doval) की तारीफ की है. इस दौरान उन्होंने कहा, उत्तराखंड के एक गांव का लड़का डोभाल न केवल एक राष्ट्रीय खजाना, बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय खजाना बन गया है. आज जब मैं अमेरिका और भारत के बीच की नींव को देखता हूं, तो पाता हूं कि यह बहुत मजबूत है. इतना स्पष्ट है कि भारत के लोग अमेरिकियों से प्यार करते हैं और अमेरिका के लोग भारतीयों से प्यार करते हैं.

ये भी पढ़े:- Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम जारी, जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

इतना ही नहीं, अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) भारत की डिजिटल क्रांति के मुरीद हैं. उन्होंने दिल्ली में यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज मीट में डिजिटल पेमेंट और वित्तिय प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति की जमकर तारीफ की. एरिक ने कहा, जब मैं भारत में डिजिटल पेमेंट और वित्तिय तकनीक को देखता हूं, तो मैं मानता हूं कि हमने दुनिया को हैरान कर दिया है, एक गांव में एक चाय वाला भी अपने फोन में सरकार से सीधे रुपये लेता है. वो भी पूरे के पूरे 100 फीसदी रुपये उसे मिलते हैं. 

ये भी पढ़े:- Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 50 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 18700 के ऊपर

उन्होंने आगे कहा, हाल ही में मैंने भारत में कई धर्मों के नेताओं के एक समूह के साथ डिनर किया, उनमें से एक ने कहा, हमने 4G, 5G और 6G के बारे में कई बाते सुनी हैं. लेकिन, यहां भारत में हमारे पास इससे अधिक शक्तिशाली कुछ है- वह है ‘गुरुजी’. एरिक गार्सेटी ने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यह देखकर उत्साहित है कि भारत में क्या हो रहा है. हम पीएम मोदी की राजकीय यात्रा के लिए तत्पर हैं, बता दें, पीएम मोदी 22 जून को वाशिंगटन की यात्रा पर जाएंगे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version