लखीमपुर खीरी में हादसा: तेज रफ्तार टेंपो पलटा, तीन बच्चों सहित चार की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhimpur Kheri Accident: शनिवार की आधी रात के बाद यूपी के लखीमपुर खीरी बड़ा सड़क हादसा हो गया. सवारियों से भरा एक टेंपो पलट गया. इस हादसे दुर्घटना में जहां तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे टेंपो सवार

ये दुर्घटना धौरहरा थाना क्षेत्र के बसंतापुर पुलिया के समीप देर रात करीब 12.45 बजे हुई. बताया जा रहा है कि एक धार्मिक कार्यक्रम से टेंपो सवार अपने गांव ऊंचगांव (थाना खमरिया) वापस लौट रहे थे. इसी दौरान घने कोहरे की वजह से बसंतापुर पुलिया के तेज रफ्तार टेंपो पलट गया.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

इस दुर्घटना तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा भेजा.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत और ये लोग हुए घायल

सीएचसी में चिकित्सकों ने खुशबू (12 वर्ष), अबू तालिब (5 वर्ष) और अजरा (2 वर्ष) के मौत की पुष्टि की. टेंपो चालक इसराइल उर्फ जीशान (30 वर्ष) निवासी ग्राम रसूलपुर थाना खमरिया की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया. घायल  किस्मतुन (45 वर्ष), साकिया (20), सादिया (22), निदा (10) और अकील (18 वर्ष) निवासी ऊंचगांव थाना खमरिया का इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच कर रही है. इस हादसे से मृतकों के घर कोहराम मच गया. गांववासी शोक में डूब गए.

Latest News

US-Israel एयरस्ट्राइक में मारा गया ईरानी सेना का कमांडर-इन-चीफ हतामी, ट्रंप बोले-खत्म कर देंगे खामेनेई का क्रूर शासन!

Israel Attacks Iran: इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में ईरानी सेना के कमांडर.इन.चीफ आमिर हतामी के मारे जाने...

More Articles Like This

Exit mobile version