US-Israel एयरस्ट्राइक में मारा गया ईरानी सेना का कमांडर-इन-चीफ हतामी, ट्रंप बोले-खत्म कर देंगे खामेनेई का क्रूर शासन!

Israel Attacks Iran: इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में ईरानी सेना के कमांडर.इन.चीफ आमिर हतामी के मारे जाने की खबर है. उधर, अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह छोटा हमला नहीं है और कार्रवाई अभी जारी है. ट्रंप ने ईरान एयरस्ट्राइक पर बयान जारी किया कहा कि अमेरिकी मारे जा सकते हैं और हमारे लोग भी हताहत हो सकते हैं लेकिन हम क्रूर ईरानी शासन से खतरे को खत्म कर देंगे.

व्यापक संयुक्त सैन्य अभियान शुरू

मिडल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ व्यापक संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया है. एक इजरायली अधिकारी के अनुसार पूरा ईरानी शासन लक्ष्य था, जिसमें सर्वोच्च नेता Ali Khamenei भी शामिल हैं. ईरान दिन के समय हुए इस हमले से हैरान था. दिनदहाड़े किए गए हमले ने रणनीतिक चौंकाने की नीति को दर्शाया है.

इस बार दिन में हमला

आमतौर पर इस तरह की कार्रवाई रात में होती है, लेकिन इस बार दिन में हमला किया गया, जिससे ईरान की वायु रक्षा प्रणाली को प्रतिक्रिया का सीमित समय मिला. जून 2025 में हुए हमलों के बाद अब फिर से ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया गया है. जिनमें Fordow Uranium Enrichment Plant (क़ोम के उत्तर में स्थित भूमिगत केंद्र), Natanz Nuclear Facility, Isfahan Nuclear Technology Center, Fordow विशेष रूप से एक गहराई में बना भूमिगत यूरेनियम समृद्धिकरण केंद्र शामिल हैं.

हमलों से कहीं अधिक व्यापक संयुक्त स्ट्राइक

इसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम की रीढ़ माना जाता है. पहले भी इसे संयुक्त स्ट्राइक में निशाना बनाया गया था. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि यह ऑपरेशन पिछले जून में ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हुए हमलों से कहीं अधिक व्यापक है. क्रूज़ मिसाइलें इराकी हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ती देखी गईं. स्टील्थ बमवर्षक और लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. प्रारंभिक हमलों में सैन्य कमांड और कंट्रोल ढांचे को भी लक्ष्य बनाया गया.

इसे भी पढ़ें. Afghanistan: अफगान की 89 चौकियां नष्ट, 18 पर कब्जा, पाक के मंत्री का दावा- हमलों में मारे 297 तालिबान लड़ाके

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version