Ghosi By Poll Result पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- आने वाले कल का भी यही होगा परिणाम

Ghosi By Poll Result: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. इस सीट पर सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था. वहीं, बीजेपी ने दारा सिंह चौहान पर भरोसा जताया था. इस बीच सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह लगातार आगे चल रहे हैं. वोटों की गिनती लगातार जारी है. सपा की बढ़त से सपाई गदगद हैं. इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महिलाओं ने जिस प्रकार घोसी में सपा की जीत के लिए वोट डाला है, उसके लिए सबको बहुत-बहुत धन्यवाद! ये भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई और लगातार घटती कमाई की दोहरी मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसने वोट बनकर भाजपा को हराया है.”

शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई
सपा की बढ़त लगातार जारी है. सपा के नेता इस चुनाव परिणाम को देखकर गदगद हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स किया और लिखा, “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद”

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था. सपा की जीत से ‘इंडिया’ गठबंधन में जान आई है. दरअसल, इस सीट पर सपा और बीजेपी में सीधी लड़ाई थी, जहां एक ओर बीजेपी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान थे. वहीं, सपा ने इस बार सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा था. कांग्रेस ने सपा का समर्थन करने का ऐलान किया था.

आपको बता दें इससे पहले घोसी से दारा सिंह चौहान ही सपा से विधायक थे, जिसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया और बीजेपी का दामन थाम लिया था. दारा सिंह चौहान के बीजेपी में जाने के कारण ये सीट रिक्त हो गई थी, जिसके बाद घोसी में उपचुनाव हुआ है.

यह भी पढ़ें-

Ghosi By Election Result Live: घोसी विधानसभा सीट पर सपा निकली आगे, जानिए पूरी डिटेल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version