PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त, जानिए पूरी डिटेल

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधी योजना के तहत केन्द्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद राशि किसानों को किस्त के रूप में उनके बैंक अकाउंट में भेजती है. यह मदद राशि 3 इंस्टालमेंट में आती है. केन्द्र सरकार द्वारा हर चार माह में 2,000 रुपये किसानों को उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है. इस योजना के शुरू होने से अब तक कुल 14 किस्तें किसानों को मिल चुकीं हैं. अब किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के लगभग किसान उठा रहें हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग इस योजना से वंचित हैं. आइए आपको बताते हैं आप इस योजना से क्यों वंचित हैं

आप इस योजना से वंचित क्यों हैं?
अगर आप इस योजना से वंचित हैं तो उसके दो कारण हो सकते हैं. पहला ये कि आप तो किसान हैं, लेकिन आपके पास आपकी जमीन नहीं है. आप अपने पिता की जमीन पर या किसी अन्य की जमीन पर खेती करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. दूसरा कारण ये कि इस योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक ही सदस्य उठा सकेगा. एक परिवार के दो लोग इस योजना का लाभ लेते हुए पकड़े जाने पर आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है.

जानिए कब आएगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त कब आएगी. इसका अंदाजा आप पिछली किस्तों को देखकर लगा सकते हैं. बता दें कि 27 जुलाई 2023 को इस योजना की इस साल की दूसरी किस्त और पीएम किसान योजना की अब तक की 14वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी गई थी. इस हिसाब से पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त नवंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर दिसंबर के प्रथम सप्ताह के अंदर जारी की जा सकती है.

यहां से प्राप्त करें जानकारी
अगर आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है और आपके अकाउंट में अभी पीएम योजना की 14वीं किस्त नहीं आई है. ऐसे में आप पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन नंबर पर 155261, 1800115526 या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही आप pmkisan-ict@gov.in ईमेल-आईडी पर भी आप अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः Ajab Gajab News: अंतिम संस्कार के बाद यहां शव के राख का सूप पीते हैं लोग, जानिए क्या है परंपरा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version