Ayodhya Deepotsav 2026: दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निषाद समुदाय से मिले. उन्होंने कहा कि इस समुदाय का अयोध्या की नगरी के प्रति स्नेह और अनुराग ऐतिहासिक है. कल के दीपोत्सव में आपका बहुत बड़ा योगदान रहा है. हमारा शहर और गांव गंदा होगा तो उसके नागरिकों को सम्मान नहीं मिलता है. कल के आयोजन में लाखों लोग यहां आए. बिना आपके समुदाय के सहयोग के यह काम संभव नहीं होता.