Ayodhya News: झील के सामने बैठ पर्यटक ले सकेंगे अद्भुत नजारा, मिट्टी और फूस से बनाए जा रहे इको रिजॉर्ट्स

Must Read

Ayodhya News: अयोध्या में राममंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. इस बीच श्रद्धालुओं की यात्रा और सुखद तथा आरामदायक बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. वहीं, अब रामभक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, अयोध्या में जल्द ही श्रद्धालु झील के सामने बने इको रिजॉर्ट्स में ठहर पाएंगे, साथ ही यहां के नजारे का लुफ्त भी उठा पाएंगे.

आपको बता दें कि अयोध्या जिला मुख्याल से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोहावल तहसील के समदा झील के सामने रिजॉर्ट्स बनाने का काम जल्द ही शुरू होने की संभावना है. ये झील लगभग 67 हेक्टेयर में फैली है. इसके ठीक सामने को रिजॉर्ट्स को बनाने काम अयोध्या विकास प्राधिकरण के माध्यम से शुरू करने की तैयारी है. जिसका टेंडर प्रयागराज की ही एक कंपनी को दिया गया है. इसके निर्माण का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.

कॉटेज और फूस से बनेगा रिजॉर्ट
समदा झील के सामने बनने वाले इको रिजॉर्ट्स की सबसे खास बात ये है कि इसको पूरी तरीके से इको फ्रेंडली बनाने की तैयारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इसको पुराने जमाने के मिट्टी के घरों के जैसे तैयार किया जाना है. इस रिजॉर्ट को मिट्टी, फूस और फसलों के अपशिष्ठ से तैयार किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस रिजॉर्ट का मूल ढांचा लकड़ी से बनाया जाएगा. इसके पीछे की कोशिश ये है, कि जो भी पर्यटक यहां पहुंचे वो खुद को किसी गांव में पाए. हालांकि रसोई घर और कुछ क्षेत्रफल में कंक्रीट या किसी अन्य चीज का प्रयोग किया जाएगा.

दिखेगा विदेशी पक्षियों का नजारा
आपको बता दें कि कॉटेज के सामने बनाए गए ऊंचे वॉच टावर पर पर्यटन के लिए आए लोग दूरबीनों के माध्यम से समदा झील में पहुंचे वाले विदेशी पक्षियों को भी देख पाएंगे. कुछ मौसम में दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी यहां पर पहुंचते हैं. जो काफी अद्भुत नजारा होता है. वहीं, पक्षियों के आवाजाही में किसी प्रकार की कोई समास्या ना हो इसके लिए कॉटेज के आसपास बहुत ही कम प्रकाश रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें-

सावधान! कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, जानिए कैसे चेक करें आधार की हिस्‍ट्री

Latest News

‘वैध सैन्य अभियानों को उकसावे की कार्रवाई बताना स्वीकार्य नहीं’, प्योंगयांग की धमकी पर दक्षिण कोरिया ने किया पलटवार

New Delhi: उत्तर कोरिया की ओर से दक्षिणी सीमा के पास और हथियार तैनात करने की धमकी के बाद...

More Articles Like This