Ayodhya: रामलला के दर्शन कर निहाल नजर आए नागालैंड के राज्यपाल, बोले- अयोध्या से पूरे देश को मिल रही स्फूर्ति

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya: शुक्रवार को नागालैंड के राज्यपाल श्रीला गणेशन अयोध्या पहुंचे. सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राज्यपाल ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई. प्रभु श्रीराम का दर्शन-पूजन कर वे निहाल नजर आए.

राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से राज्यपाल का अभिनंदन किया गया. राज्यपाल ने कहा कि काफी वर्ष पहले अयोध्या आया था, लेकिन तब मंदिर नहीं बना था. प्रभु रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार अयोध्या आया हूं. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब अयोध्या आने का मौका मिला था. पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में बहुत बड़ा फर्क दिख रहा है. पूरे देश को अयोध्या से स्फूर्ति मिल रही है.

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This

Exit mobile version