Weather Update: Delhi-NCR सहित यूपी में बूंदाबांदी की संभावना, जानें कैसा रहेगा आगे मौसम का हाल

Weather update: गर्मी, धूप और बारिश के कारण मौसम में लगातार परिर्वतन हो रहा है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आज (मंगलवार) को Delhi-NCR सहितयूपी के कासगंज, एटा, गंजडुंडवारा और मैनपुरी के इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. 

Delhi-NCR का मौसम

बीती रात दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बारिश हुई. आईएमडी के अनुसार आगामी 5 दिन में तापमान 40 डिग्री पार हो जाएगा. आईएमडी की मानें तो, 9 से 11 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान 20 से 30 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. इससे Delhi-NCR के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़े:- Adipurush: ‘आदिपुरुष’ के प्री रिलीज इवेंट से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे…

यूपी का मौसम

सोमवार को तीखी धूप का प्रकोप झेल रहे लोगों को दोपहर बाद थोड़ी राहत मिली. हालांकि, आईएमडी ने मंगलवार (6 जून) को बूंदाबांदी के बावजूद तापमान बढ़ने की संभावना जताई हैं. वहीं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव हुआ है. इस दौरान दिन का तापमान में 1.3 डिग्री की कमी आई पारा 38.7 डिग्री और रात का पारा 26.4 डिग्री दर्ज हुआ.

ये भी पढ़े:- Wrestler Protest: लखनऊ और गोंडा में बृजभूषण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

हरियाणा का मौसम

आने वाले दिनों में हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आगामी दो दिनों तक बूंदाबांदी भी हो सकती है. मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने कहा, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से आगे निकलने के साथ ही फिर से हवाओं की दिशा बदल जाने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version