Ballia: भारत को विकसित देश बनाने के लिए ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ जरूरी: रमापति राम त्रिपाठी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ballia: भारत को विकसित देश बनाने के लिए आज एक राष्ट्र एक चुनाव बिल्कुल जरूरी है. आज लगभग सभी बड़े राजनीतिक दल चाहते हैं कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव लागू हो लेकिन निजी स्वार्थ में कुछेक राज परिवारों को ये रास नहीं आ रहा है. यह बातें बुधवार को टाउन हाल में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग समागम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कही.

देश की 71% आबादी भाजपा शासित राज्यों में करती है निवास- रमापति राम त्रिपाठी

उन्होंने कहा कि आज देश की 71 प्रतिशत आबादी भाजपा शासित राज्यों में निवास करती है और सभी जगह इस कानून को समर्थन है. ऐसे में सरकार जब चाहे इस कानून को लागू कर सकती है. लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सोच है कि जब तक जनमानस इसके लिए जागृत नहीं होगा, तब तक इसकी सार्थकता सिद्ध नहीं होगी. ऐसे में प्रबुद्ध वर्ग की यह जिम्मेदारी है कि वह आगे आएं और लोगों को इसकी सार्थकता को बताएं. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल व पूर्व मंत्री नारद राय आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

देशहित में एक राष्ट्र एक चुनाव है जरूरी- दयाशंकर सिंह

स्वागत भाषण में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देशहित में एक राष्ट्र एक चुनाव बिल्कुल जरूरी है. भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था सबसे सुंदर है और इसे और विकसित बनाने के लिए यह कानून समय की मांग है.

वहीं, गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लल्लन सिंह ने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद चुनाव का खर्च बिल्कुल ही कम हो जाएगा, जिससे देश की आर्थिकी को बल मिलेगा. उन्‍होंने कहा, आज देश में जो चुनाव हो रहा उसमें प्रति व्यक्ति 1400 रुपए का खर्च आता है।.

आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया. इस दौरान सभी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया. संचालन डा.धर्मेंद्र सिंह ने किया. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, विजय बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, रवि राय, छट्ठू राम, अरुण सिंह बंटू आदि मौजूद रहे.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This