बलिया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ. बांसडीह क्षेत्र में पर्वतपुर-घेराई मार्ग पर महुआ बाग में मंगलवार देर रात अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की गति बहुत तेज थी. मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पेड़ से जा टकराई.

इन चार लोगों की गई जान

मृतकों की पहचान रामपुर कला गांव निवासी सत्यम राजभर (20 वर्ष) पुत्र हरीश राजभर और राजा कुमार (18 वर्ष) पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है. तीसरा मृतक दिवाकरपुर गांव निवासी विकास (21 वर्ष) पुत्र श्रीकेश राजभर और चौथा अनीश (16 वर्ष) पुत्र राजकुमार शामिल है. रामपुरकला गांव के युवक सत्यम राजभर, राजा राजभर तथा हरदतपुर गांव के दिवाकरपुर निवासी विकास उर्फ विशाल राजभर, अनीश राजभर, अभिषेक राजभर बोलेरो से दिवाकरपुर से रामपुरकला गांव जा रहे थे.

पुलिस सभी घायलों को बांसडीह ले गई सीएचसी

मंगलवार रात लगभग 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो महुआबाग के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. पुलिस सभी घायलों को सीएचसी बांसडीह ले गई. चिकित्सकों ने सत्यम और विशाल को मृत घोषित कर दिया. अन्य तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने राजा, अनीश व अभिषेक को वाराणसी रेफर कर दिया. राजा की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई. वही अनीश राजभर की वाराणसी ट्रामा सेंटर में बुधवार सुबह मौत हो गई. वहीं घायल अभिषेक (18 वर्ष) पुत्र कीनू राजभर वाराणसी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें. PM Modi Bhutan Visit: पीएम मोदी ने भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से की मुलाकात, वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में लिया भाग

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version