Delhi Blast: दिल्ली धमाके का नया CCTV फुटेज आया सामने, सिग्नल पर ब्लास्ट होते ही…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Blast: बीते सोमवार की शाम को 6:52 बजे राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास हुए आतंकी विस्फोट का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में दिखाई दे रहा कि सिग्नल पर ब्लास्ट होते ही कैमरे भी टूट गए. यह वीडियो दिल की धड़कनों को बढ़ाने वाला है.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, यह सीसीटीवी फुटेज विस्फोट होने से सिर्फ एक मिनट पहले का है. सोमवार की शाम को जिस जगह पर यह विस्फोट हुआ, वहां 6:51 बजे काफी ट्रैफिक देखा गया. इसके अगले ही मिनट पर तेज धमाका हो गया. कई वाहनों इस विस्फोट की जद में आ गए थे.

मालूम हो कि इस आतंकी हमले में अभी तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इसके अलावा कई वाहन जलकर खाक हो गए थे. इतना ही नहीं घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर तक लोगों के शरीर के टुकड़े पाए गए थे.

पुलिस के मुताबिक, लालकिला के पास जिस कार में ब्लास्ट हुआ था, उस कार में आतंकी डॉ. उमर नबी सवार था. यह कार हरियाणा नंबर की थी और इस आई-20 कार का नंबर यह (HR 26CE7674) है.

इस मामले में तीन प्रमुख संदिग्ध डॉक्टर मुजम्मिल, डॉ अदील अहमद डार और डॉ उमर हैं. जिसमें डॉक्टर उमर के धमाके के समय ही मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, तो वहीं, डॉक्टर मुजम्मिल और डॉ अदील अहमद डार पकड़े गए हैं. पुलिस और जांच एजेंसिया इनसे पूछताछ कर रही है.

Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version