देर रात अचानक घर में धमाका, क्षतिग्रस्त हो गई पक्की इमारत; ग्रामीणों में दहशत

Must Read

राहुल रत्न/बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, जिले के ललिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसई पुरवा गांव के एक मकान में देर रात अचानक विस्फोट हो गया. बताया जा रहा है कि ये घटना देर रात 1 बजे की है. विस्फोट इतना भयानक था कि गांव में हड़कंप मच गया. विस्फोट की खबर सुनने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसई पुरवा गांव के निवासी जिब्रीइल पुत्र सफीउल्लाह के पक्के मकान में देर रात 1 बजे अचानक विस्फोट हुआ. इस विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी. जब मौके पर पहुंच कर देखा गया तो पूरा इलाका धुंआ से भरा पड़ा था. इस धमाके के कारण पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया. इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस द्वारा शुरुआती छानबीन के बाद आज सुबह फारेंसिक टीम वहां पहुंची और जांच में जुट गई है.

गौरतलब है कि घटना वाले क्षेत्र को पूरी प्रतिबंधित कर दिया गया है. इस पूरे प्रकरण में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि जिब्रीइल पुत्र सफीउल्लाह के घर ये धमाके की आवाज सुनाई दी है उसकी पटाखे बनाने की फैक्ट्री है. जिसका लाइसेंस उसके पास है और लाइसेंस की वैधता 2024 तक है. उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस धमाके में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है, पुलिस द्वारा जो भी प्रारंभिक और वैधानिक कार्रवाई है वो की जा रही है. जल्द ही धमाके के पीछे का मुख्य कारण पता लग सकेगा.

यह भी पढ़ें-

Krishna Janmashtami 2023: कब है कृष्ण जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This