विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने आवास पर लगाया आम का पौधा, बोले- 9 सालों में 242 करोड़ हुआ पौधरोपण

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम का पौधा लगाकर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामना दी. इस दौरान CM ने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान राज्य में वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण के क्रम में अब तक 242 करोड़ पौधे लगाने के एक बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा चुका है.

लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि उस समय तमाम चुनौतियां थी, न नर्सरी थी, न बड़े कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कोई अनुभव था, लेकिन बाद में वन विभाग और प्रदेश सरकार के अन्य विभागों ने मिलकर एक बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि गत नौ वर्षों में प्रदेश के अंदर वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण के क्रम में अब तक 242 करोड़ पौधरोपण के एक बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा चुका है.

एक पेड़ मां के नाम

CM योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रकृति और मातृभूमि के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ”एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम की शुरुआत तीन वर्ष पहले की थी. उसी अभियान की कड़ी में आज फिर उप्र में यह आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जननी और जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता हर नागरिक का दायित्व है. पर्यावरण की रक्षा मातृभूमि के प्रति हमारे सर्वोच्‍च दायित्‍वों में से एक है.

वृहद पैमाने पर पौधरोपण

उन्‍होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने के लिए एक ओर वृहद पैमाने पर पौधरोपण करना और दूसरी ओर पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए कई कदम उठाए गए हैं. इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, केपी मलिक, बलदेव सिंह औलख, दानिश आजाद अंसारी, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव (वन) वी हेकाली झिमोमी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें. IND vs AFG: गौतम गंभीर का पूरा भरोसा ऋषभ पंत पर बरकरार, बोले-तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे साई सुदर्शन

Latest News

भारत 9 जून को रचेगा इतिहास: देश की सबसे लंबी सड़क सुरंग ‘जोजिला टनल’ अब खुलने को तैयार

New Delhi: कश्मीर और लद्दाख के बीच देश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल जोजिला टनल 9 जून को...

More Articles Like This

Exit mobile version