CM Yogi ने बदल दिया UP के एक और शहर का नाम, अब फाजिलनगर होगा पावागढ़

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नाम अब पावागढ़ करने का ऐलान किया है. कुशीनगर में एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि फाजिलनगर अब पावागढ़ होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप की जो मांग होती है, फ़ाज़िल नगर के विधायक जी उसे पूरा करते हैं. उन्होंने कहा कि फाजिलनगर को हम पावागढ़ के तौर पर मान्यता देने का रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर के नाम से इसका नाम होगा, क्यों हम फ़ाज़िल कहेंगे.

2017 से पहले पहचान का संकट था- CM Yogi

कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले पहचान का संकट था. जंगल पार्टी का यहां आतंक था, महली माफियाओं का बोल बाला था. किसानों की भी बुरी स्थिति थी. क्या कोई ये सोचता भी था कि गरीब को फ्री में राशन मिलेगा. सीएम ने कहा कि इस फाजिलनगर विधानसभा में मुझे कई बार आना पड़ा था, कसया विधानसभा में भी आता था, जब भूख से मुसहरों की मौत होती थी.

सरकार ने मच्छर की तरह माफिया को भी खत्म कर दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 9 साल पहले कुशीनगर की यही सच्चाई थी. यह पिछली सरकारों के पाप के कृत्य थे,कि गरीब भूख से मर रहा,नौजवान बेरोजगार घूम रहा, किसान आत्महत्या करने को मजबूर था. आम जनता माफिया और अपराधियों से परेशान थी. राज्य के अंदर कोई सुविधा नहीं थी और बाहर पहचान का संकट था. त्योहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे.सीएम योगी ने कहा कि पडरौना में डोल मेला के मौके पर भी दंगे हुए. न्याय मांगने वालों को देवरिया जेल भेज दिया गया, मैं देवरिया जेल से उनको छुड़ाकर लाया था. उन्होंने कहा कि सरकार ने मच्छर की तरह माफिया को भी खत्म कर दिया. मच्छर बीमारी लाता था और माफिया बेरोजगारी लाता था.

सरकार का विकास का विजन होता है

यूपी सीएम ने कहा कि आज यूपी में जब कोई नौकरी निकलती है और सेलेक्शन होता है तो हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्तिपत्र पाने आते हैं. मैं हर नियुक्तिपत्र अपने हाथ से देता हूं और पूरी सूची मंगाता हूं, देखता हूं कि कुशीनगर का भी कोई नौजवान आया है कि नहीं. सरकार का विकास का विजन होता है. विकास तब संभव हो पाया, जब आपने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने. उन्होंने कहा कि 2022 के पहले फ़ाज़िल नगर के नाम पर मसखरेबाज़ी होती थी, तमकुहीराज होती थी. विकास के बारे में कोई नहीं सोचता था.

ये भी पढ़ें- CM Yogi Kushinagar: कुशीनगर में बोले CM योगी- माफिया और मच्छर, दोनों को खत्म किया

Latest News

Bathinda Court Bomb Threat: बठिंडा कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Bathinda Court Bomb Threat: पंजाब के बठिंडा से सनसनी फैलाने की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को जिला...

More Articles Like This