महाकुंभ से CM योगी के बड़े ऐलान, कैबिनेट मीटिंग के बाद लिए गए ये फैसले

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh 2025: यूपी के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन चल रहा है. बीते एक सप्ताह के अंदर सवा 9 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. वहीं, बुधवार को महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार के कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक के बाद सीएम योगी ने यूपी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. आइए जानते हैं कि कैबिनेट मीटिंग में कौन से फैसले लिए गए हैं.

CM योगी की प्रमुख घोषणाएं…
. तीन जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, बागपत, कासगंज और हाथरस में.
. प्रयागराज, वाराणसी, आगरा नगर निगम के लिए बॉन्ड जारी होगा.
. युवाओं को स्मार्टफोन, टैबलेट दिए जाएंगे.
. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ेंगे.
. चित्रकूट को भी गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा.
. नई एयरोस्पेस डिफेंस पॉलिसी बनेगी.
. महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज का विकास, यमुना नदी पर एक और सिग्नेचर ब्रिज बनेगा.

प्रमुख विभाग और उनसे जुड़े फैसले
गृह विभाग:
. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 20 के अंतर्गत अभियोजन निदेशालय की स्थापना के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी.
नगर विकास विभाग:
. प्रयागराज नगर निगम, वाराणसी नगर निगम व आगरा नगर निगम के लिए म्युनिसिपल बांड निर्गत करने तथा अवस्थापना विकास निधि से क्रेडिट रेटिंग Enhancement के लिए धनराशि उपलब्ध कराए जाने पर अनुमोदन प्राप्त किए जाने के सम्बंध में मंजूरी.
व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास विभाग:
. टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड(TTL) के सहयोग से प्रदेश के 62 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो का उन्नयन, व 5 सेंटर फॉर इनोवेशन, इंवेंनशन, इन्क्यूबेशन एंड ट्रेनिंग (CIIIT) की स्थापना किए जाने के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी.
चिकित्सा शिक्षा विभाग:
. प्रदेश के असेवित जनपद हाथरस, बागपत व कासगंज में भारत सरकार की वायबिलिटी गैप फंडिंग के अंतर्गत PPP मोड पर मेडिकल कॉलेज संचालित किए जाने के लिए सफल निविदादाता का चयन किए जाने के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी.
. स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बलरामपुर की स्थापना के लिए 166 बेडेड राजकीय संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर को चिकित्सा शिक्षा विभाग के पक्ष में निःशुल्क हस्तातंरण किए जाने व जनपद बलरामपुर में स्थापित किए जा रहे KGMU के सेटेलाइट सेंटर को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बलरामपुर में परिवर्तित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी.
औद्योगिक विकास विभाग:
. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण के लिए योजनांतर्गत अंतिम बिड अभिलेख के सम्बंध में प्रस्ताव स्वीकृत.
. उप्र औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के अंतर्गत प्रदेश में मेगा श्रेणी की आद्योगिक इकाइयों के लिए विशेष सुविधाएं एवं रियायतें अनुमन्य कराए जाने विषयक शासनादेश, मुख्य सचिव द्वारा अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति (HLEC) बैठक में की गई संस्तुतियों पर अनुमोदन प्रस्ताव को मंजूरी.
. फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) एवं फॉर्च्यून 500 कंपनियों के निवेश के लिए प्रोत्साहन नीति 2023 में अनुमन्य फ्रंट एंड लैंड सब्सिडी प्राविधान के अंतर्गत मेसर्स अशोक लीलैंड लिमिटेड को आवंटित भूमि के लिए यूपीसीडा को देय सब्सिडी धनराशि के भुगतान की स्वीकृति के सम्बंध में इम्पावर्ड कमेटी की बैठक की संस्तुति/निर्णय को अनुमोदन प्राप्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी.
. उत्तरप्रदेश एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2024 को मंजूरी

प्रयागराज काशी-विशेष
. गंगा एक्सप्रेस-वे एक एक्सटेंशन को मंजूरी (प्रयागराज से मिर्जापुर-भदोही-वाराणसी-चंदौली-गाजीपुर) पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा.
. SCR की तर्ज पर प्रयागराज-चित्रकूट डेवलेपमेंट रीजन के प्रस्ताव को स्वीकृति.
. वाराणसी से चंदौली से सोनभद्र को जोड़ा जाएगा.
. प्रयागराज-विंध्य-काशी एक्सप्रेस-वे के रूप में जाना जाएगा.
. वाराणसी-विंध्य डेवलपमेंट रीजन के सम्बन्ध में चर्चा.
. चित्रकूट से प्रयागराज को जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकृति, रीवा नेशनल हाइवे से जुड़ने की सुविधा के लिए कार्य.
. प्रयागराज से मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ गोरखपुर के कनेक्टिविटी के लिए सलोरी-हेतापट्टी झूंसी के मध्य फोर लेन ब्रिज की मंजूरी.
. प्रयागराज में यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज के समानांतर एक नए पुल के निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This