CM योगी ने Om Birla के लोकसभा अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, बोले- ‘आपके यशस्वी नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र के मंदिर…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भाजपा सांसद ओम बिरला (Om Birla) लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बन गए हैं. वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज यानी बुधवार को उन्‍हें दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी.

CM योगी ने दी बधाई

सीएम योगी ने एक्‍स पर लिखा- “जनप्रिय, मृदुभाषी राजनेता श्री ओम बिरला जी को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर हृदयतल से बधाई!”

उन्‍होंने आगे लिखा-पूर्ण विश्वास है कि आपके यशस्वी नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र के मंदिर ‘संसद’ की गरिमा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी. आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं!

ओम बिरला दोबारा बने लोकसभा अध्यक्ष

बता दें कि ओम बिरला राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. एनडीए की ओर से मंगलवार, 25 जून को उन्हें लोकसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था, बुधवार को ध्वनिमत से वे अध्यक्ष चुन लिए गए.

पीएम मोदी और सदन के सभी सदस्‍यों का व्‍यक्‍त किया आभार  

ओम बिरला ने लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद पीएम मोदी सहित सदन के सभी सदस्यों का आभार व्‍यक्‍त किया. उन्‍होंने कहा कि ‘मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए भी मैं सभी का आभारी हूं. उन्‍होंने आगे कहा कि यह 18वीं लोकसभा लोकतंत्र का विश्व का सबसे बड़ा उत्सव है. अन्य चुनौतियों के बावजूद 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ चुनाव में भाग लिया. मैं सदन की ओर से उनका और देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं.

यह भी पढ़े: Sultanpur: राहुल गांधी दो जुलाई को कोर्ट में तलब, जाने क्या है मामला

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This