CM योगी का निर्देशः तेज बारिश से प्रभावित जनपदों में राहत कार्य संचालित करें अधिकारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः पूरे प्रदेश में तेज बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें.

प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए
मुख्यमंत्री ने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए.

सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके.

Latest News

CBSE 10th Result 2026: इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, 94.99% छात्राएं सफल, छात्रों का पास प्रतिशत 92.6% तक सिमटा

New Delhi: इस बार भी CBSE 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने शानदार नतीजे देकर साबित कर दिया कि...

More Articles Like This