काशी विश्वनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा, हॉस्पिटल पहुंचकर जाना पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी का हाल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके आश्रम पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी का भी हालचाल जाना।

बाबा के गर्भगृह में की पूजा, लोककल्याण की कामना भी की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। यहां से मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल बाबा कालभैरव की आरती की और विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सतुआ बाबा को किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  मणिकर्णिका घाट पर सतुआ बाबा आश्रम भी पहुंचे। वे यहां सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सतुआ बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रवि किशन, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी आदि मौजूद रहे।
Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version