विपक्षी दलों को जनता चुन चुन कर दे रही है तुष्टीकरण की राजनीति का दंड: डॉ. दिनेश शर्मा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता विपक्षी दलों को उनकी तुष्टीकरण की राजनीति का चुन चुन के दण्ड दे रही है. जनता का दण्ड देने का अभियान अभी थमा नहीं है और उत्तर प्रदेश में 2027 में इसकी पुनरावृत्ति होनी है. उनका कहना था कि सपा बसपा कांग्रेस टीएमसी डीएमके आप जैसे विपक्षी दल अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है. देश ने देखा है कि यूपी के एक नेता टीएमसी की हार के दुख में उन्हें ढांढस बँधाने कोलकाता गए थे और आने वाले समय में अगर अभिषेक बनर्जी भी ममता बनर्जी के साथ आकर 2027 में यूपी के इन नेताजी को भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम आने के बाद ढांढस बंधाते नजर आयेंगे.

2027 में तीन चौथाई बहुमत का दावा

पत्रकारों से बात करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि 2027 में भाजपा विधान सभा चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाएगी. वर्तमान में चारों तरफ़ विकास रहा है जिसके चलते शहरों के बीच में आने जाने में समय कम लगने लगा है. विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता में है और जहाँ विकास होता है वहीं पर व्यापार भी होता है और समृद्धि भी होती है. प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की बाढ़ आ गई है और उत्तर प्रदेश में हुए विकास की सुगंध चारों ओर फैल रही है. पीएम नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ के सबल नेतृत्व में भगवा विकास का पर्याय बन गया है.

कांग्रेस और विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर धोखाधड़ी की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सनातन को अपमानित करने वाली डीएमके के साथ सहयोग का नृत्य करने वाली कांग्रेस ने डीएमके गठबंधन की हार के बाद उससे नाता तोड़ लिया. कांग्रेस किसी की सगी नहीं है और जनता ने देखा है कि कुर्सी के लिए इसने चंद्रशेखर जी और चौधरी चरण सिंह जी को भी धोखा दे दिया था. कुर्सी के लिए पाँच विधायकों वाली कांग्रेस ने तमिलनाडु में नई सरकार वाले दल से दोस्ती कर डाली और जिनके साथ चुनाव लड़ा था उसे डीएमके को एक बार में छोड़ दिया. 100 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी अब क्षेत्रीय दलों की पिछलग्गू बन गई है. अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने वाली कांग्रेस की हकीकत ये है कि जब बैलेट पेपर से चुनाव हुआ करता था ये उस समय से बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश तमिलनाडु जैसे राज्यों में चुनाव हार रहे हैं. अब ये हार के लिए एसआईआर को ज़िम्मेदार ठहराते हैं और आने वाले समय में जनता को भी दोषी ठहरा सकते हैं.

पिछड़ा वर्ग और सनातन समाज पर जोर

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने, बाबा साहेब पंच तीर्थ को विकसित करने, गरीब सवर्णो को दस प्रतिशत आरक्षण देने का काम हुआ है. किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ. सभी सनातनी जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की व्यवस्था में रहें. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की नई परिभाषा लिखी गई है. आज गन्ना किसान खुशहाल हो रहा है. ईरान और यूक्रेन तथा ईरान अमेरिका और इजरायल युद्ध के दुष्प्रभावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से कोरोना काल की तरह ही संयम बरतने की अपील की है.

वैश्विक युद्ध और ऊर्जा संकट पर चिंता

आज दुनिया का बड़े बड़े देशों में इन युद्ध के कारण ऊर्जा, पेट्रोल तथा खाद्य पदार्थ का संकट पैदा हो गया है और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में पेट्रोल पम्प बंद हो गए हैं. पीएम ने देश के लोगों से पेट्रो उत्पादों के संयमित उपयोग की अपील की है. इनके उपयोग को बंद करने के लिए नहीं कहा गया है. ये उपाय देश के लोगों को युद्ध के प्रभाव से बचाने के लिए किए जा रहे हैं.

बंगाल में फेंसिंग और घुसपैठ पर बयान

एक सवाल के जवाब में कहा कि बंगाल में भेदभाव किसी के साथ नहीं होगा और सीमा पर फेंसिंग की जाएगी. घुसपैठ अब बंद हो कर रहेगी. गांधीनगर, मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता श्री पुनीत वशिष्ठ जी के आवास पर पत्रकार बंधुओ से मोदी योगी सरकार की उपलब्धियो पर चर्चा कर, उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, वरिष्ठ नेता पुनीत वशिष्ठ, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय भराला, सतीश कुमार शर्मा, सुरेंद्र दत्त शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा, अखिलेश दत्त, डॉ विपिन त्यागी सदस्य जिला पंचायत, व्यापारी नेता संजय मित्तल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

दीक्षा सम्मेलन और आत्मबोध पुस्तक का विमोचन

बाद में एक विशाल दीक्षा सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी एवं शुक्र ताल के दंडी स्वामी जी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए जिसमें हजारों की संख्या में आए हुए नागरिकों को संबोधित किया और बाद में श्री भगवान आश्रम द्वारा लिखित पुस्तक आत्मबोध का विमोचन किया. उसके बाद अस्वस्थ चल रहे पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला के आवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कर श्री शुक्ल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. बाद में प्रसिद्ध व्यवसाय राकेश बिंदल के आवास पर व्यवसाईयों के साथ बैठक में सम्मिलित हुए.

यह भी पढ़े: ईरान युद्ध से पाकिस्तान पस्त: पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए बढ़ाई सख्ती

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This