फतेहपुर: गर्मी में नहाना पड़ा भारी, गहरे पानी में डूबे युवक, परिवार में मचा कोहराम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐझी गांव में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. पंप कैनाल में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान मिचकी गांव निवासी 20 वर्षीय रुस्तम सिंह और फरीदपुर गांव में अपने मामा के यहां आए 19 वर्षीय अनुज सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने चार अन्य दोस्तों के साथ कैनाल घूमने पहुंचे थे. गर्मी से राहत पाने के लिए सभी ने कैनाल में उतरकर नहाना शुरू कर दिया.
इसी दौरान रुस्तम और अनुज गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. साथियों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. रुस्तम के मामा अनंत कुमार सिंह के मुताबिक, उसका भांजा पहले पानी पीने कैनाल के पास गया था, जहां उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा.
उसके बाद सभी दोस्त नहाने लगे, लेकिन दुर्भाग्यवश रुस्तम और अनुज गहरे पानी की चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. असोथर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This