Father’s Day 2024: डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने ‘फादर्स डे’ के मौके पर अपने पिता को किया याद, बोले- ‘युवा सशक्तिकरण देश का भविष्य’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fathers Day 2024: भाजपा विधायक और समाजसेवी डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने ‘फादर्स डे’ के मौके पर अपने पिता स्व रण बहादुर सिंह को याद किया. उन्‍होंने बच्‍चों के जीवन में पिता की अहमियत बताई. अपने पिता के नाम पर उन्‍होंने सरोजनीनगर के प्रत्येक गांव में 100 “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” खोलने की बात कही.

उन्‍होंने ‘इंटरनेशनल फादर्स डे’ के अवसर पर अपने X.com अकाउंट पर पोस्‍ट करके “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों” के बारे में जानकारी दी. उन्‍होने कहा, “आज International Father’s day के अवसर पर सरोजनीनगर में मैं अपने पिता की स्मृति में “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” की नींव रख रहा हूं, यह उनके सपनों की ओर बढ़ता हुआ एक कदम है!”

डॉ. सिंह ने कहा, “युवा सशक्तिकरण ही देश का भविष्य है”. उन्‍होंने कहा- “मेरे मार्गदर्शक, मेरे प्रेरणास्रोत पूज्य पिता स्व. रण बहादुर सिंह जी Technology को Important tool मानते थे! मेरे पापा एक Decorated और सफल Police ऑफ़िसर थे! वे Allahabad विश्वविद्यालय से Physics में MSc (Gold Medalist) थे, IIT धनबाद से मेरी Engineering की पढ़ाई भी उन्हीं का सपना था! अब मैं उनके नाम पर “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” की नींव रख रहा हूं, जिसका उद्देश्य है-Digital Education का विस्तार, जन सुविधा केंद्र के माध्यम से योजनाओं को सुलभ बनाना और सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य युवा सशक्तिकरण को रोज़गार से जोड़ना!”

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने आगे कहा, “मेरा लक्ष्य सरोजनीनगर के प्रत्येक गांव में 100 “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” स्थापित हो, ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो, युवाशक्ति आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनें!” उन्‍होंने कहा कि इसी कड़ी के प्रथम चरण में, हम लखनऊ के कटियार मार्केट, रसूलपुर रोड, हरौनी, लतीफ़ नगर में 19 जून को शाम 05:00 बजे 4 रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों के शुभारम्भ के साक्षी बनेंगे.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This