Ghaziabad Kanwar Yatra: गाजियाबाद प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad Kanwar Yatra: सावन के दूसरे सोमवार को यूपी के गाजियाबाद में गाजियाबाद प्रशासन ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया है. प्रशासन ने कांवड़ियों के सम्मान में हेलिकॉप्टर से उन पर पुष्प वर्षा की. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे. साथ ही मेरठ-मुजफ्फरनगर रोड, चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का दौरा किया था. ये दौरा हवाई निरीक्षण से किया गया था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे थे और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंग मचाने वाले और तोड़फोड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी. कानून हाथ में लेने का किसी को हक नहीं है.

सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति करने वाले शिवभक्तों के लिए काफी मायने रखती है, लेकिन कुछ लोग लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रा को बदनाम करने में लगे हुए हैं.

आगे कहा कि कोई इस तरह का कृत्य ना करे, इसलिए कठिन परिश्रम और तप से कांवड़ ला रहे कांवड़िये ऐसा कोई काम ना करें, जो शरारती तत्व इसे मुद्दा बनाएं. सीएम योगी ने ये बातें रविवार को मोदीपुरम में शोभित विवि के बाहर हाईवे पर लगाए गए मंच से पुष्प वर्षा करने के बाद कही.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This