CM योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर दिए दिशा-निर्देश

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को दोपहर बाद गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. बैठक के दौरान सीएम योगी ने अब तक की गई तैयारी के बारे में अधिकारियों से जानकारी भी ली.

सीएम योगी ने कानून व्यवस्था के साथ ही बाढ़ को लेकर सतर्क रहने को भी कहा. सीएम ने अधिकारियों से कहा, जिले में चल रही विकास योजनाओं को समय से पूरा किया जाए. नियमित रूप से इसकी निगरानी की जाए. उन्होंने भटहट-बांसस्थान मार्ग पर पिपरी में बन रहे आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के बारे में पूछा. सीएम योगी को बताया गया कि काम शुरू हो चुका है.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This