CM योगी ने निशानेबाजी में आजमाएं हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह हाथ में बंदूख लेकर निशाना लगाते दिख रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सीएम योगी की यह तस्‍वीर गोरखपुर के मिनी स्पोर्ट्स कांपलेक्स की है. यहां शनिवार को उन्‍होंने निशानेबाजी में हाथ आजमाएं.

शनिवार की शाम जीडीए की ओर से बनाए जा रहे मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की प्रगति का सीएम योगी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि नवंबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लें. निरीक्षण के दौरान सीएम ने शूटिंग रेंज में निशाना भी लगाया. बता दें कि सीएम योगी ने अपनी विधायक निधि से भी इसमें बजट दिया है.

टूलेन-फोरलेन सड़क का तीन स्थानों पर किया निरीक्षण

 शनिवार शाम एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक होते हुए सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक बन रही टूलेन-फोरलेन सड़क का तीन स्थानों पर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में जनसुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए. सड़क यथासंभव चौड़ी भी हो.

लेकिन, यह ध्यान भी रखा जाए कि किसी भी नागरिक का अनावश्यक नुकसान ना हो. सबसे पहले उन्‍होंने एचएन सिंह चौराहे से आगे रामजानकी नगर मोड़ पर निरीक्षण किया. इसके बाद क्रमशः हड़हवा फाटक रेलवे क्रासिंग से पहले गोल्डेन लान के समीप तथा जनप्रिय विहार मोड़ पर ले आउट देखने के साथ निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version