UP Global Investors Summit: PM मोदी 19 फरवरी को ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ का करेंगे उद्घाटन, जानें कितना होगा निवेश

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Global Investors Summit: यूपी में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसी क्रम में 19 फरवरी को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त हुए निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे. इस मौके पर 10 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास कराने की तैयारी की जा रही है.

राज्य में निवेश आकर्षित करने का प्रयास

बता दें, योगी सरकार ने पिछले साल 10 से 12 फरवरी के बीच में देश-विदेश से निवेश आकर्षित करने के लिए  लखनऊ में ही यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया था. तो वहीं इस बार योगी सरकार द्वारा आयोजित इस मेगा शो में देश भर के जाने-माने उद्योगपति भी शामिल होंगे. इस मौके पर औद्योगिक उत्पादों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. खबर सामने आ रही है कि, यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए यूपी सरकार को अब तक 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं. इनमें से 10 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के माध्यम से धरातल पर उतारने की तैयारी में की जा रही है.

योगी सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर कर रही है कार्य 

बता दें, योगी सरकार यूपी में लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर कार्य कर रही है. हाल ही में गोरखपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा था कि हर हाथ को रोजगार, यही योगी सरकार का संकल्प है. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा था कि उद्योगों की मांग के अनुरूप रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का संचालन होना चाहिए. इससे ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा. उन्होंने बताया कि फरवरी 2023 में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इनसे 1.10 करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी मिलेगी. इसके लिए जरूरी है कि सभी आइटीआइ, पालीटेक्निक जैसे संस्थान उद्योगों की मांग को समझ उसके अनुरूप ट्रेड व पाठ्यक्रम तैयार करें. युवाओं को नौकरी व सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए. हर हाथ को काम हमारी प्राथमिकता है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This