अब टिकट लेने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी UTS और QR code सुविधा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Railways: ट्रेन से सफर करना सबसे आसान और आरामदायक है. यही वजह है कि हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते है. ऐसे में रेल यात्रियों को टिकट के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी सुविधाएं अब और भी बढ़ा दी हैं. पूर्वोत्तर रेलवे की इस सुविधा से आपको टिकट लेने के लिए लंबी लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा.

308 स्‍टेशनों पर दी गई यूटीएस सुविधा

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) में 308 ऐसे रेलवे स्टेशन है जहां पर यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) मशीन लगवाई गई हैं. जबकि 24 स्टेशनों पर 75 जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक और 261 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट तैनात किए गए हैं. इतना ही नहीं 74 स्टेशनों पर एटीवीएम लगाई गई हैं.

यूटीएस एप से टिकट बुक करना होगा आसान

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यूटीएस मशीनें लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के 308 रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) मशीन लगाई गई हैं. इससे रेल यात्रियों को टिकट के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा. मोबाइल से यूटीएस एप (अनारक्षित टिकट प्रणाली) से भी टिकट बुक करना आसान हो गया.

146 स्‍टेशनों पर क्‍यूआर कोड सुविधा उपलब्‍ध  

वहीं, अब रेल यात्री स्टेशनों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके भी आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं. बता दें कि 146 रेलवे स्टेशनों पर क्यूआर कोड की सुविधा दी गई है. अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने के लिए 74 स्टेशनों पर 107 आटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीनें (एटीवीएम) भी लगाई गईं है जबकि, 35 केंद्रों पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र खोले गए हैं.

इसे भी पढ़े:-

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This