Varanasi News: गंगा की लहरों पर जल्‍द फर्राटे भरेगी भारत की पहली Hydrogen Water Taxi, जानें क्या है पूरी योजना?

Must Read

Varanasi News: अगर आप गंगा की लहरों पर सैर करने का सपना देख रहे है तो आपका ये सपना जल्‍द ही पूरा होने वाला है, जी हां, आपको बता दें कि जल्द ही लोग भारत की पहली हाइड्रोजन-ईंधन वाली वाटर टैक्सी का लुत्फ उठा सकेंगे. इसको लेकर उत्‍तर प्रदेश में सबसे पहले वाराणसी के लिए योजना बनाई जा रही है. जानकारी के अनुसार, बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी में गंगा की लहरों पर जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन वाली जल टैक्सी दौड़ती हुई दिखाई दे सकती है. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो IWAI गंगा में पहली हाइड्रोजन ईंधन वाली जल टैक्सी शुरू करने की संभावना तलाश रहा है.

इस सम्बंध में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के मीडिया में आए बयान के अनुसार, कुल 6 हाइड्रोजन वॉटर टैक्सियों का प्रस्ताव किया गया है, जिनमें से 2-2 वाराणसी, मथुरा और आगरा में संचालित की जाएंगी. वहीं एक अधिकारी ने जानकारी दी है, ललिता घाट, नमो घाट, शीतला घाट और रविदास घाट पर चार्जिंग पॉइंट स्थापित किया जाएगा. इसके लिए इन घाटों को चिन्हित किया गया है. बताया जा रहा है, आने वाले 2 से तीन माह में रिचार्जिंग और ईंधन पॉइंट को 4 घाटों पर लगाने के बाद पायलट प्रोजेक्ट के तहत 2 हाईब्रिड वाटर टैक्सी चलाई जाएंगी, जिनमें इलेक्ट्रिक मोटर्स का भी विकल्प रहेगा.

ये भी पढ़े:- Deccan Queen: 93 साल की हुई ‘डेक्कन क्वीन’, रेल प्रेमियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

IWAI वाराणसी के कार्यालय प्रभारी रमेश चंद्र पांडे ने इस पूरी योजना को लेकर मीडिया को जानकारी दी, काशी में गंगा के साथ ही मथुरा और आगरा में यमुना की लहरों पर भी इसी तरह की टैक्सियों का संचालन होगा. इसी पूरी योजना को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम जल्द ही गंगा नदी के घाटों पर हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग और इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट की स्थापना से सम्बंधित पूरी चर्चा के लिए दौरा करेगी.

ये भी पढ़े:- Varanasi: एयरपोर्ट के टॉयलेट से बरामद हुए सोने के 16 बिस्किट, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This