Janta Darbar: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, कहा- सबको मिलेगा न्याय

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Janta Darbar: शनिवार को गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन का आयोजन किया गया. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. सीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

सीएम ने गंभीरतापूर्वक सुनी फरियादियों की समस्याएं
जनता दर्शन में सीएम योगी ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की. उनकी समस्याओं को गंभीरपूर्वक सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए. उन्होंने सभी को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि उनके रहते किसी की को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.

संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश
सीएम ने लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को देते हुए निर्देश दिया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें. सीएम ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल उसका निस्तारण कराएं.

धन के अभाव में बाधित नहीं होगा इलाजः सीएम
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे. सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें. इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी. सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा.

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This

Exit mobile version