लखनऊ में दो मासूम बच्चों के अपहरण से हड़कंप, मांगी गई 10 लाख की फिरौती, चल रही छापेमारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो मासूम बच्चों के अपहरण से हड़कंप मच गया है. यहां आलमबाग के बुद्धेश्वर कॉलोनी में अलग- अलग परिवारों के ये दोनों बच्चे हैं. अर्जुन सिंह (9) अपने साथी प्रद्युम्न यादव (6) के साथ घर के बाहर खेलते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. अर्जुन के पिता संजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है.

घंटों खोजबीन के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

परिवार के मुताबिक दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के बाहर खेल रहे थे. कुछ देर बाद जब माता- पिता ने बच्चों को नहीं देखा तो उन्होंने आस- पास तलाश शुरू की. घंटों खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला. हताश होकर परिवार ने तुरंत आलमबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई. शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे परिवार के पास एक अंजान नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को अपहरणकर्ता बताया और बच्चों को सुरक्षित लौटाने के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की.

अपहरण की सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस में हड़कंप

इस कॉल ने परिवार की चिंता को और बढ़ा दिया. अपहरण की सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस में हड़कंप मच गया. पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पांच विशेष टीमें गठित कीं हैं जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस को इलाके के एक CCTV फुटेज में महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति बच्चों को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर अपहरणकर्ताओं की पहचान करने में जुटी है.

जल्द ही सकुशल बरामद कर लिए जाएंगे बच्चे

आलमबाग थाने के प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि हमने CCTV फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया है. हमारी टीमें लगातार काम कर रही हैं और उम्मीद है कि बच्चे जल्द ही सकुशल बरामद कर लिए जाएंगे. CCTV फुटेज में गुरूवार शाम दोनों बच्चे साइकिल चलाते दिखे. उनके पास एक युवक आया. उसने कुछ बात की. इसके बाद बच्चों की एक साइकिल वहीं छोड़ी और दूसरी पर दोनों को बैठा ले गया.

10 लाख फिरौती का मैसेज आया

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि पता चला कि अपहरणकर्ता बच्चों को चारबाग तक साइकिल से लेकर गया था. पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं. आज सुबह 06.12 पर अपहरणकर्ता का 10 लाख फिरौती का मैसेज आया है.

इसे भी पढ़ें. 2025 के लिए बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, एलियंस से होगी इंसान की भिड़ंत?

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version