ईरान के टॉप सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना! मौत पर सस्पेंस बरकरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में तनाव खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है. इजराइल ने ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारिजानी को एक बड़े एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया है. इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, रातभर चले एयरस्ट्राइक में अली लारिजानी, जो ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव हैं, को टारगेट किया गया. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे इस हमले में मारे गए, या घायल हुए हैं.

हमले से कुछ घंटे पहले ही लारिजानी ने दावा किया था कि ईरान को फंसाने के लिए 11 सितंबर के हमलों जैसा ही एक नया आतंकवादी हमला प्लान किया जा सकता है. मालूम हो कि अली लारीजानी ने X पर पोस्ट किए गए एक मैसेज में यह दावा किया. इसमें उन्होंने चेतावनी दी कि यह कथित साजिश 9/11 के उन विनाशकारी हमलों जैसी हो सकती है, जिन्होंने 2001 में अमेरिका को हिलाकर रख दिया था. यह आरोप ऐसे समय में आया है, जब मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहा टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है.

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने आरोप लगाया कि बदनाम फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन के नेटवर्क से जुड़े लोग एक “फॉल्स फ्लैग” ऑपरेशन की साज़िश रच रहे हैं, जिसका मकसद तेहरान को एक बड़े हमले के लिए फंसाना है. इजराइली डिफेंस सूत्रों के अनुसार, इस हमले में अकरम अल-अजौरी सहित फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के कई बड़े नेताओं को भी निशाना बनाया गया. बताया जा रहा है कि ये सभी तेहरान में एक सुरक्षित ठिकाने पर छिपे हुए थे. एयाल जामिर (इजराइल सेना प्रमुख) ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि रात में “महत्वपूर्ण लक्ष्य खत्म किए गए.” इन हमलों से इजराइल के सैन्य मिशन को बड़ा फायदा मिलेगा. हाल के दिनों में ईरान में कई “बाहरी तत्वों” को भी खत्म किया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version