लखनऊ: धूप ने ठिठुर रहे लोगों को किया रि-चार्ज, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: पिछले कई दिनों से कोहरा और गलन के बीच सर्दी लोगों को अपनी ताकत का ऐहसास करा रही थी. इसी क्रम में रविवार को धूप निकलने से सर्दी की बेदर्दी कुछ लोगों को काफी राहत मिली. राजधानी लखनऊ और उससे सटे हुए जिलों में कोहरे का प्रभाव नहीं रहा. हवाओं में ठंडक के बीच निकली हल्की धूप ने पिछले कई दिनों से ठिठुर रहे लोगों को रि-चार्ज करने का काम किया. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में भी मौसम अपेक्षाकृत बेहतर रहा.

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार
हालांकि, मौसम विभाग रविवार को बारिश से राहत के आसार जता रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है और कड़ाके की ठंड परेशान कर सकती है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार को गोरखपुर में अत्यधिक घना कोहरा होने के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी. आगरा में 30 मीटर, कुशीनगर में 50 मीटर, बहराइच में 60 व झांसी में 80 मीटर दृश्यता रही. इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा रहा. मुजफ्फरनगर और आगरा में सबसे ठंडे दिन रहे.

इन जिलों में कोहरे की चेतावनी
अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, देवरिया, फरूखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, संभल और आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version