लखनऊ में ED की छापेमारी, GST के एडिशनल कमिश्नर गिरफ्तार, मुंबई ले गई ED, जाने क्या है मामला

Must Read

लखनऊः पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार की रात को मुंबई से पहुंची टीम ने उनके लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की. इस दौरान उनके मुंबई स्थित आवास पर भी छापा मारा. ईडी की टीम सावंत को गिरफ्तार कर फ्लाइट से मुंबई ले गई है. वहां उन्हें मुंबई हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि सचिन सावंत पर मुंबई में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर रहते हुए डायमंड कंपनी में 500 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप है. सचिन सावंत IRS अधिकारी हैं. वर्तमान में वह लखनऊ में तैनात हैं और GST के एडिशनल कमिश्नर हैं. सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में ईडी को उनके घर से कई दस्तावेज, बैंक से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली है. ईडी ने उनको अपने कब्जे में ले लिया है.

सूत्रों की माने तो, सावंत 4 साल तक मुंबई ईडी में तैनात रहे. उनके कार्यकाल के दौरान ही डायमंड कंपनी की 500 करोड़ रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया था. इस मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This