बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 8 की मौत

Must Read

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.  यह हादसा देवा-फतेहपुर मार्ग पर हुआ है. टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए.

कैसे हुआ हादसा? (UP News) 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे की ये पूरी घटना यूपी के बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के कुतलूपुर कल्याणी नदी पुल से सामने आया है. हादसे का शिकार हुई अर्टिगा कार बाराबंकी की ओर से फतेहपुर की तरफ जा रही थी. तभी एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक श्रीकांत शुक्ला समेत 6 लोगों की मौके पर मौत ही मौत हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायलों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी घटना की जानकारी

तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. देवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. गाड़ी में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क काफी संकरी है और रात के समय ट्रक चालकों की तेज रफ्तार दुर्घटनाओं की वजह बनती है.

बिना नंबर प्लेट की थी कार

देवा थाना प्रभारी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. अर्टिगा कार बिना नंबर प्लेट की थी. दोनों गाड़ियां अलग-अलग दिशा से आ रही थी और सामने से टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. ट्रक की पहचान करने और चालक को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:-हरियाणा के गन्नौर में गोलियों की गूंज, क्रिकेट कोच की मौत से इलाके में सनसनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This