India-US Deal: भारत-अमेरिका के बीच बराबरी और आपसी फायदे पर आधारित व्यापार को आगे बढ़ाना समझौते का मकसद- ग्रीर

Must Read

Washington: अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा है कि भारत अमेरिका के औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर शुल्क (टैरिफ) कम कर रहा है, जिससे अमेरिकी कंपनियों और किसानों को फायदा होगा. ग्रीर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की पहल से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक यानी भारत, अमेरिकी कामगारों और उत्पादकों के लिए और ज्यादा खुल रहा है. इससे अमेरिका के सभी औद्योगिक उत्पादों और कई कृषि उत्पादों पर शुल्क घटेगा.

खुल रहा है भारत का बड़ा बाजार

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति के तहत भारत का बड़ा बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खुल रहा है. यह बयान शुक्रवार को तब आया, जब व्हाइट हाउस ने अमेरिका और भारत के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे की घोषणा की. इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच बराबरी और आपसी फायदे पर आधारित व्यापार को आगे बढ़ाना है.

कई कृषि उत्पादों पर घटेगा शुल्क

ग्रीर ने आगे बताया कि इससे अमेरिका के सभी औद्योगिक उत्पादों और कई कृषि उत्पादों पर शुल्क घटेगा. आज की घोषणा अमेरिका और भारत के बीच गहरे होते संबंधों को दिखाती है, क्योंकि हम दोनों देशों में किसानों और बिजनेसमैन के लिए नए मौके बना रहे हैं. ग्रीर ने भारत के वाणिज्य मंत्रालय और विशेष रूप से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की भूमिका की सराहना की. कहा कि उनके सहयोग से निष्पक्ष और संतुलित व्यापार की दिशा में बातचीत आगे बढ़ी.

ट्रंप और मोदी ने की थी बातचीत की शुरुआत

इस फ्रेमवर्क में यह भी कहा गया है कि दोनों देश भविष्य में एक व्यापक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रखेंगे. इस बातचीत की शुरुआत 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. अंतरिम समझौते का उद्देश्य जल्दी और ठोस नतीजे देना है, साथ ही आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना भी है. इस फ्रेमवर्क के तहत भारत सभी अमेरिकी इंडस्ट्रियल सामानों पर टैरिफ खत्म करेगा या कम करेगा. यह अमेरिकी खाने-पीने की चीजों और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज पर भी ड्यूटी कम करेगा.

भारतीय सामानों पर 18 प्रतिशत की आपसी टैरिफ दर लगाएगा

वहीं अमेरिका बड़े और लगातार अमेरिकी सामानों के ट्रेड घाटे को दूर करने के मकसद से एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत भारतीय सामानों पर 18 प्रतिशत की आपसी टैरिफ दर लगाएगा. इस टैरिफ में टेक्सटाइल और कपड़े, चमड़ा और जूते, प्लास्टिक और रबर, ऑर्गेनिक केमिकल, घर की सजावट का सामान, हस्तशिल्प उत्पाद और कुछ मशीनरी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे.

जल्दी लागू करने की दिशा में काम करेंगे दोनों देश

अगर अंतरिम समझौता पूरी तरह लागू हो जाता है तो अमेरिका कुछ भारतीय उत्पादों जैसे सस्ती दवाएं, रत्न और हीरे तथा विमान के पुर्जों पर लगाया गया शुल्क हटा सकता है. दोनों देशों ने कहा है कि वे इस ढांचे को जल्दी लागू करने की दिशा में काम करेंगे और आगे चलकर एक पूर्ण और आपसी लाभ वाला द्विपक्षीय व्यापार समझौता करेंगे.

इसे भी पढ़ें. Weather In Up: प्रदेश में बदला मौसम, कोहरे ने ली विदाई, जारी हुआ तीन दिनों का पूर्वानुमान

Latest News

Kajari Teej 2026: कजरी तीज का व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

Kajari Teej 2026: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का अपना अलग ही महत्व होता है. सुहागिन महिलाओं के लिए...

More Articles Like This