Mahakumbh 2025: 5 जनवरी को प्रयागराज जाएंगे PM मोदी, महाकुंभ में लगाएंगे आस्था की डुबकी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Mahakumbh 2025: पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में रहेंगे. पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर आएंगे और यहां से अरैल डीपीएस हेलीपैड आएंगे. यहां से गंगा स्नान करने के लिए निषादराज क्रूज से आएंगे और फिर गंगा स्नान और गंगा पूजन करेंगे. जिसके बाद सेक्टर छह में लगाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे और यहां से नेत्र कुम्भ जाएंगे. महाकुम्भ के दौरान हुए कार्यों को देखेंगे. नेत्र कुम्भ में पीएम मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है. पीएम मोदी अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. 
पीएम मोदी के प्रयागराज दौरे के दौरान सीएम योगी भी साथ रहेंगे. वर्ष 2019 के कुम्भ मेले में प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में आए थे. इस दौरान उन्होंने गंगा स्नान किया था और गंगा पंडाल में स्वच्छता ग्राहियों के पांव पखारे थे. यहां से साामजिक समरसता का संदेश दिया था. इस बार नेत्र कुम्भ के शिविर में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है. पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जायेगी. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ जाने वाली हैं.
महाकुंभ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अमृत स्नान और सभी प्रमुख स्नान पर्वों पर विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी व वीवीआईपी) के प्रोटोकॉल पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसे में, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि को और इसके एक दिन पहले और एक दिन बाद प्रयागराज में विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों को प्रोटोकॉल नहीं मिल सकेगा.
Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version