महाकुंभ: त्रिवेणी संगम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई आस्था की डुबकी, राज्यपाल और CM रहे मौजूद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh 2025: सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रयागराज में लगे महाकुंभ पहुंची. उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. इसके बाद राष्ट्रपति संगम क्षेत्र में पहुंचीं. राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया.

President of India droupadi murmu both in prayagraj sangam

देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण लोगों ने देखा. राष्ट्रपति आज आठ घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी.

पवित्र स्नान करने के बाद, उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम, संगम में खड़े होकर प्रार्थना भी की. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ संगम पर मौजूद रहे. राष्ट्रपति भवन की ओर से पहले जारी एक बयान में कहा गया था कि पवित्र स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मू अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगी. बयान में कहा गया, “वह डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र का भी दौरा करेंगी.”

मालूम हो कि 13 जनवरी को शुरू हुआ भव्य महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो देश और दुनिया भर से भक्तों को आकर्षित करता है. महोत्सव का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version