बलिया में युवा चेतना का भव्य मकर संक्रांति मिलन समारोह, रोहित कुमार सिंह बोले— राजनीति नहीं, गरीबों के घर रोशनी पहुंचाना लक्ष्य

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
बलिया: मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के तत्वावधान में मकर संक्रांति मिलन समारोह–2026 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर युवा चेतना बलिया के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक का 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. समारोह में प्रसिद्ध भोजपुरी गायक सन्नी पांडेय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली.

बलिया के विकास हेतु हम आजीवन करेंगे प्रयास 

सभा को संबोधित करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बलिया के विकास हेतु हम आजीवन प्रयास करेंगे. श्री सिंह ने कहा कि हम समाज में समानता और समता के स्थापना हेतु अभियान चला रहे हैं. रोहित सिंह ने कहा कि बाबासाहब डा. भीम राव अम्बेडकर ने संविधान निर्माण के समय कहा था राजा रानी की कोख से नहीं जनता के वोट से पैदा होगा, परंतु आजादी के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों ने गरीबों का शोषण करके राजशाही का स्थापना कर दिया.

राज पुत्रों के खिलाफ सूत पुत्रों के साथ खड़ा है युवा चेतना 

श्री सिंह ने कहा कि युवा चेतना राज पुत्रों के खिलाफ सूत पुत्रों के साथ खड़ा है. श्री सिंह ने कहा कि हम ग़रीब, पिछड़ा दलित और कमजोर वर्ग के लोगों को समृद्ध करने हेतु अभियान चला रहे हैं. श्री सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं. श्री सिंह ने कहा कि हम राजनीति में विधायक,सांसद बनने हेतु नहीं ग़रीब के घर में रोशनी पहुँचाने हेतु आए हैं.

देश में प्रजातंत्र है ग़रीब का राज चलेगा

श्री सिंह ने कहा कि देश में प्रजातंत्र है ग़रीब का राज चलेगा. उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ग़रीब और कमजोर वर्ग की विरोधी हैं. रोहित सिंह ने कहा की हम राजनारायण के वंशज हैं आजीवन कमजोर वर्ग के संरक्षण हेतु लड़ाई लड़ेंगे. श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद क़ानून का राज स्थापित हुआ है.

बलिया से माई-मौसी का नाता है हमारा

श्री सिंह ने कहा कि बलिया से हमारा माई-मौसी का नाता है जब माई नहीं होती है तो मौसी चिंता करती है. 10 हज़ार से अधिक लोगों का आगमन मकर संक्रांति मिलन समारोह में हुआ.
Latest News

Bank Holiday Today: आज 30 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 30 October 2026: अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना...

More Articles Like This

Exit mobile version