‘मेरे संपर्क में हैं सपा के दो दर्जन से ज्यादा सांसद’ OP राजभर के बाद निषाद पार्टी के मुखिया का दावा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dr. Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसदों के टूटने को लेकर दावे और खंडन के बीच अब भाजपा के सहयोगी निषाद पार्टी ने भी सियासी बम फोड़ा है. पार्टी के मुखिया ने दावा किया है सपा के दो दर्जन से अधिक सांसद उनके संपर्क में हैं.

योगी आदित्यनाथ सरकार में मत्स्य विकास विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के दो दर्जन से अधिक सांसद उनके संपर्क में है. यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बाद मंत्री डॉ. संजय निषाद ने भी समाजवादी पार्टी के सांसदों को लेकर बड़ा सियासी बम फोड़ा है. उनके इस दावे से उत्तर प्रदेश की राजनीति की हलचल तेज हो गई है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के सपा में टूट के दावे का तो अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के साथ सपा के सांसद सनातन पांडेय खंडन कर चुके हैं, अब निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद इनको विचलित कर रहे हैं.

मीडिया से मंत्री निषाद ने कहा है कि सपा सहित पूरा विपक्ष कई समय से सत्ता से बाहर है. विपक्ष के नेता जब सरकार में आएंगे तो ही अपने क्षेत्र का विकास करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में जो हिंदुत्व विचारधारा के नेता हैं. वो उनसे मिलने आते रहते है. निषाद ने आगे कहा कि ये सभी सांसद उनसे लगातार संपर्क में है और केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार में आने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के परिवार के चार-पांच लोगों को छोड़कर बाकी सभी नेता और सांसद तो सपा छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं. जिसके बाद से ओमप्रकाश राजभर और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच सोशल मीडिया पर वार और पलटवार का जबरदस्‍त दौर चल रहा है. कुल मिलाकर ओमप्रकाश राजभर और डा. संजय निषाद के दावे से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है.

Latest News

पाकिस्तान में वारदातः ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Pakistan crime: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारी...

More Articles Like This

Exit mobile version