Chandra Gochar 2026: 19 जून को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, सुख-सुविधाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है. चंद्रमा सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाले ग्रहों में शामिल हैं, इसलिए इनके गोचर का असर सभी 12 राशियों पर जल्दी दिखाई देता है. 19 जून 2026 को चंद्रमा अपनी वर्तमान राशि कर्क से निकलकर मित्र राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह गोचर सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर होगा.

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है. खासतौर पर 4 राशियों के जातकों को करियर, कारोबार, धन और निजी जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं चंद्र गोचर से किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है.

मेष राशि

चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे. ज्योतिष में पंचम भाव को शिक्षा, बुद्धि, संतान और प्रेम संबंधों का कारक माना जाता है. ऐसे में मेष राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक समाचार मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा और आय के नए अवसर बन सकते हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेमी-प्रेमिका के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं और इस गोचर के दौरान वे आपकी राशि से द्वितीय भाव यानी धन भाव में प्रवेश करेंगे. यह स्थिति आर्थिक मामलों में लाभदायक मानी जा रही है. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है. आपकी वाणी में आकर्षण और मधुरता बढ़ेगी, जिससे कार्यस्थल और सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है. परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने की संभावना है.

सिंह राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है, जिससे आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि देखने को मिल सकती है. मानसिक रूप से आप खुद को अधिक सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे. आय के नए स्रोत बनने के योग हैं. जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा धन लाभ मिल सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य भी अनुकूल रहने की संभावना है, जिससे आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर लाभ भाव यानी एकादश भाव में होगा. यह भाव आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में आपको लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जो लोग तरल पदार्थों या उससे जुड़े कारोबार में हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं. आपकी ऊर्जा सही दिशा में खर्च होगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. दोस्तों और रिश्तेदारों के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल साबित हो सकता है.

चंद्र गोचर का क्या होगा असर?

19 जून को सिंह राशि में होने वाला चंद्रमा का गोचर कई लोगों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. हालांकि किसी भी गोचर का प्रभाव व्यक्ति की कुंडली, दशा और ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है. इसलिए व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- पसीने की कमाई ही परमात्मा को प्रिय- दिव्य मोरारी बापू

Latest News

विवादों में घिरा नया हरियाणवी गाना, महिला आयोग तक पहुंचा मामला, ‘टटीरी’ की तरह ही कार्रवाई की उठी मांग

Haryana: हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ के बाद अब ‘कॉलेज आळी छोरी होगी सैट कंडक्टर कै’ गाना विवादों में घिर गया...

More Articles Like This

Exit mobile version