नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा नोएडा एयरपोर्ट का नया नाम, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida airport: यूपी कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने का ऐलान किया है. कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी ने बताया कि कैबिनेट में ये प्रस्ताव पारित किया गया है. बैठक में पीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के मौके पर अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया गया.

बता दें कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इसके पहले चरण का उद्घाटन होने के बाद आगे चार चरणों में विस्तार होना है. यूपी की कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 साल की जनसेवा के कार्यकाल पर अभिनंदन करते हुए बड़ा प्रस्ताव पारित किया. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन देश के इतिहास में दर्ज हुआ है. प्रधानमंत्री की समर्पित यात्रा के लिए यूपी की कैबिनेट पीएम का हार्दिक अभिनंदन करती है.सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी से यूपी का रिश्ता बेहद खास है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को पीएम मोदी ने किया था. जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण और कार्गो टर्मिनल का आगाज तब हुआ था. नोएडा हवाई अड्डे पर यात्री उड़ानों का संचालन 15 जून से हुआ था. इसमें इंडिगो और अकासा एयर की उड़ानें शुरू हुई थीं. जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब 11200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सभी 4 चरणों के पूरा होते ही ये एशिया का तीसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा. इस पर 29560 करोड़ रुपये लागत आएगी. अभी इसकी यात्री क्षमता सालाना 1.2 करोड़ है और 2040 में पूरी सालाना क्षमता में ये 7 करोड़ से अधिक हो जाएगी.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की खासियत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी 3900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है, जो दुनिया के सबसे बड़े और चौड़े हवाई जहाजों को भी आसानी से संभाल सकता है. जेवर एयरपोर्ट को ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100 फीसदी सहायक कंपनी, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने पीपीपी मॉडल के तहत तैयार किया है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version