UP News: कुख्यात बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहर, 5 दिन में हुए आधा दर्जन एनकाउंटर

Must Read

Noida Crime: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार माफिया और बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड में काम कर रही है. दिल्ली एनसीआर के नोएडा इलाके में अब बदमाशों की खैर नहीं. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरु कर दिया है. बता दें कि पिछले हफ्ते केवल 5 दिनों में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में अपराधियों पर नकेल कसी गई. इसमें आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं. उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं.

कुख्यात बदमाशों के पर
आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में कुख्यात बदमाशों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है. बीते 2 अगस्त से कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में ये अभियान शुरु किया गया जिसमें पहली मुठभेड़ बिसरख थाना क्षेत्र में हुई जिसमें चैन लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गोली लगी. अगले दिन 3 अगस्त को बिसरख थानाक्षेत्र में ही एटीएस गोलचक्कर के पास पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ.

पुलिस का एक्शन लगातार जारी
दरअसल, 3 अगस्त के बाद बीते 5 अगस्त को नोएडा के थाना सेक्टर 142 में पुलिस से मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गोली लगी. 6 अगस्त को दादरी पुलिस ने कार में सवारी बैठाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. 6 अगस्त को ही थाना सेक्टर 58 पुलिस को एक बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली. इसके बाद देर रात सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया. आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व ने पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एक्शन जारी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This