मंदिरों, कार्यालयों और घरों के आंगन में “एक पेड़ माँ के नाम” पर रोपे जाएंगे पौधे

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को मंदिरों, कार्यालयों और घरों के आंगन में “एक पेड़ माँ के नाम” पर रोपित किए जाएंगे. यह प्रकृति और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा. योगी सरकार और जनसहभागिता से काशी में गुरुवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम होगा, जिसमें जनपद के प्रमुख आलाधिकारी अपने कार्यालय या आंगन में पौधरोपण करेंगे. पर्यावरण संरक्षण के इस वृहद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भी पौधरोपण करेंगे.
इसमें एनजीओ भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वन विभाग वाराणसी में गुरुवार से जनसहभागिता से “एक पेड़ मां के नाम 2.0” महाभियान की शुरुआत करेगा. इस अभियान का मुख्य मक़सद पौधरोपण का जनांदोलन बनाना है, जिससे हर व्यक्ति पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा सके. प्रभागीय वनाधिकारी स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी मंडल के कमिश्नर, जिलाधिकारी और जिला जज अपने घरों के आंगन या कार्यालय में एक पौधा लगाएंगे.
इसके अलावा, पिंडरा और अजगरा विधानसभा के एक-एक मंदिर व अन्य स्थानों पर स्थानीय विधायक पौधरोपण करेंगे। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक पौधरोपण महाभियान चलाया जायेगा. पर्यावरण संरक्षण पर काम करने वाले एनजीओ भी महाभियान में शामिल होंगे. वन विभाग ने गुरुवार को पौधरोपण के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को 5 हज़ार से अधिक पौधे उपलब्ध कराया है. उनका मानना है कि इस तरह के सामूहिक प्रयास ही पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी होगा.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This