PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, CM योगी ने दी बधाई

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कर लिया है. जी हां,  बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी कुल सेवा अवधि अब सबसे लंबी हो गई है और इसी के साथ उन्होंने 8931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया है. इस उपलब्धि पर कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

यह रिकॉर्ड पहले सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने 8930 दिनों तक शासन किया था. पीएम मोदी ने इस आंकड़े को पार करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है. खास बात यह है कि उनका यह सफर अभी भी जारी है.

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा…

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को इस उपलब्धि पर बधाई दी. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए निरंतर कार्यरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कीर्तिमान ऐतिहासिक है. उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत के निर्माण को समर्पित यह उपलब्धि जन विश्वास का प्रतीक है. उनके नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है.

नरेंद्र मोदी ने 8931 दिनों का कार्यकाल पूरा किया

नरेंद्र मोदी ने 8931 दिनों का कार्यकाल पूरा किया. वहीं पवन कुमार चामलिंग का 8930 दिन का रिकॉर्ड अब पीछे छूट गया और इसी के साथ यह भारत में सबसे लंबा शासनकाल बन गया है. इस उपलब्धि को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लगातार जनसमर्थन और नेतृत्व क्षमता के चलते यह रिकॉर्ड संभव हो पाया है. वहीं, समर्थकों का कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के नए चरण में प्रवेश कर चुका है.

Latest News

Instagram-YouTube Tax News: सोशल मीडिया से कमाई करने वालों के लिए जरूरी खबर, ITR-TDS और GST के ये नियम जानें

Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR, TDS, GST और Section 44AD के नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं. जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान.

More Articles Like This