PM मोदी कल अयोध्या में: रामनगरी को देंगे करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ को प्रारंभ करने वाला साबित होगा. इस अवसर पर देश को एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने के साथ ही अयोध्या को 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अपने इस दौरे में एयरपोर्ट, हाईवे, रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात अयोध्या को देंगे. इनमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर खासतौर से फोकस होगा. चार प्रमुख पथों का लोकार्पण भी होगा. इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों की कुछ परियोजनाएं भी शामिल की गई हैं. प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को सीएम योगी ने ‘अविस्मरणीय समारोह’ बनाने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
इसके लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दयाशंकर सिंह, अयोध्या के महापौर सहित स्थानीय प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. सीएम ने प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए तय रूट पर सुरक्षा और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान पूरी अयोध्या राममय नजर आए. मठ-मंदिरों को सजाया जाए. भव्य तोरणद्वार बनाए जाएं. सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा रुचिकर प्रस्तुतियां हों.

सीएम ने कहा
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अयोध्यावासी भी उत्सुक हैं, लिहाजा उन्हें यथोचित स्थान दें. साधु-संतों द्वारा पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाना है. उनसे संवाद बनाएं. यह रोड शो जनता के लिए है, ऐसे में जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. रूट में पड़ने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहें. व्यवसायियों को प्रतिष्ठान की साज-सज्जा के लिए प्रोत्साहित करें.

पीएम सभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा में करीब 2 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी. लिहाजा, भीड़ प्रबंधन पर फोकस किया जाए. सभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर चिकित्सकों की तैनाती करें. सुरक्षा के दृष्टिगत एरियल सर्विलांस भी हो. यातायात को लेकर भी सीएम ने जरूरी दिशा निर्देश दिए.

दो अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी शनिवार की सुबह अयोध्या में 6 वंदे भारत व दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें से अयोध्या-आनंद बिहार वंदे भारत व दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से व अन्य को वर्चुअल माध्यम से रवाना करेंगे. पीएम अयोध्या धाम स्टेशन पर तैयार नए भवन का लोकार्पण भी करेंगे.

Latest News

Weather Update Today 14 September 2026: 17 राज्यों में बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बदलेगा मौसम

Weather Update Today 14 September: IMD ने दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

More Articles Like This

Exit mobile version